संकेत बिंदु: डिजिटल इंडिया अभियान का स्वरूप, युवाओं के लिए अवसर, शिक्षा और रोजगार में बदलाव, चुनौतियाँ और सावधानी।
डिजिटल इंडिया सरकार की एक ऐसी योजना है जिसने पूरे देश को इंटरनेट से जोड़ दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा आज के युवाओं को हुआ है। अब मोबाइल और इंटरनेट केवल फिल्में देखने के लिए नहीं, बल्कि आगे बढ़ने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव: अब पढ़ाई केवल स्कूल तक सीमित नहीं है। गाँव में रहने वाला छात्र भी मोबाइल पर यूट्यूब या सरकारी ऐप (जैसे ई-पाठशाला) से बड़े-बड़े शिक्षकों से पढ़ सकता है। लॉकडाउन के समय भी डिजिटल इंडिया की वजह से ही बच्चों की पढ़ाई घर बैठे पूरी हो पाई।
रोजगार के नए मौके: आज का युवा केवल नौकरी नहीं ढूँढता, बल्कि इंटरनेट की मदद से अपना नया काम (Startup) भी शुरू कर रहा है। इंटरनेट ने व्यापार करना बहुत आसान बना दिया है।
सावधानियाँ: जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही डिजिटल दुनिया के कुछ नुकसान भी हैं। ज्यादा समय मोबाइल चलाने से आँखें खराब हो सकती हैं और समय बर्बाद होता है। कुछ लोग इंटरनेट पर धोखाधड़ी (Cyber Crime) भी करते हैं, जिससे हमें बचना चाहिए।
निष्कर्ष: अंत में, डिजिटल इंडिया युवाओं के लिए एक वरदान है। अगर हम इसका सही इस्तेमाल करें और फालतू कामों में समय बर्बाद न करें, तो हमारा भविष्य बहुत उज्ज्वल होगा।
CHAPTER 1: DEVELOPMENT 🔎 A. CONCEPT MASTER REVISION 1️⃣ What is Development? Development means improvement…
🔵 CHAPTER 1: POWER SHARING 🔎 A. CONCEPT MASTER REVISION 1️⃣ Why Power Sharing is…
🌍 CHAPTER 1: Resources and Development 🔎 A. CONCEPT MASTER REVISION 1️⃣ Types of Resources…
🔵 CHAPTER 1: The Rise of Nationalism in Europe 🔎 A. Concept Master Revision 1️⃣…
TREND ANALYSIS – LAST 5 YEARS (2021–2025) 🔹 Chapter 1: Rise of Nationalism in Europe…
1. Resources and Development Q1. (MCQ) What is essential for resource development to contribute to…